29 C
Kolkata
Wednesday, April 29, 2026

रील शूटिंग के बहाने निकली युवती आठ दिन बाद सकुशल बरामद

पूर्वी सिंहभूम ।सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्शनगर की रहने वाली 18 वर्षीय युवती तमन्ना सिंह को पुलिस ने आठ दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार तमन्ना सिंह 28 फरवरी 2026 को घर से यह कहकर निकली थी कि वह शूटिंग के लिए जा रही है, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिवार की शिकायत पर सोनारी थाना में छह मार्च को सनहा दर्ज किया गया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तकनीकी सेल की मदद से युवती की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास शुरू किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी क्षेत्र में छापेमारी कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उसे थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और परिवार के हवाले कर दिया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तमन्ना सिंह सोशल मीडिया पर रील बनाती है और भोजपुरी गीतों पर डांस शूट करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती है। जांच के दौरान पता चला कि वह अपने डांस और इवेंट पार्टनर विक्की कुमार के साथ अपनी मर्जी से घूमने गई थी। युवती के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

नवीनतम लेख