राजधानी में ओवरस्पीडिंग गाड़ी चलने को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काटा है। ओवर स्पीड का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रैफिक विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 1000 रुपये का जुर्माना जारी किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना कांके इलाके की है जहां धोनी अपनी लग्जरी कार से गुजर रहे थे। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस के निगरानी कैमरे में उनकी गाड़ी निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में दर्ज की गई।ट्रैफिक अधिकारियों का कहना है कि नियम सभी के लिए समान हैं और कानून के पालन में किसी प्रकार की विशेष छूट नहीं दी जाती। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। गौरतलब है कि रांची में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर निगरानी व्यवस्था और सख्त की गई है।


