30.1 C
Kolkata
Thursday, June 4, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा, कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ?

बिहार की राजनीति में एक बड़ा उलट-फेर हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा जा सकते है। नीतीश कुमार अगर राज्यसभा गए तो बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा। वहीं, कैबिनेट में भी भारी फेरबदल हो सकता है। अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं तो सम्राट चौधरी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। बीजेपी के 89 विधायक हैं, जो एनडीए में सबसे बड़ा दल है। वहीं जेडीयू से दो डिप्टी सीएम बन सकते हैं। इसमें एक नाम नीतीश के बेटे निशांत कुमार का चल रहा है। अभी जेडीयू से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और भाजपा से दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा हैं।

नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे या नहीं, इस पर जेडीयू के अंदर मंथन हो गया है। संजय झा, विजय चौधरी समेत पार्टी के आला नेताओं ने सीएम आवास में नीतीश से लंबी मंत्रणा की। बताया जा रहा है कि नीतीश ने अपना जो भी निर्णय है, वो इन नेताओं को बता दिया है। अब जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के पटना स्थित घर पर मंथन चल रहा है। जेडीयू से राज्यसभा कौन जाएगा, इसका अब औपचारिक ऐलान बाकी है।

Related Articles

नवीनतम लेख