28 C
Kolkata
Friday, April 17, 2026

नगर परिषद से निर्वाचित प्रत्याशी नितिन का निकला विजय जुलूस

चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम) : चाईबासा नगर परिषद से निर्वाचित झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश का रविवार को विजय जुलूस धूमधाम के साथ गाजेबाजे के साथ, आतिशबाजी करते हुए निकली। नितिन प्रकाश के विजय जुलूस मे होली और दिवाली का एक साथ जश्न मना रहा था ।नितिन प्रकाश के चुनावी कार्यालय घंटाघर के पास से नितिन प्रकाश का भव्य विजय रथ विजय जुलूस निकाला। नितिन प्रकाश को फूल मालाओं से लाद दिया गया था।

उसमें मंत्री दीपक विरुवा, घनश्याम दरबार, मधुसूदन अग्रवाल सहित शहर के काफी संख्या में लोग ,विभिन्न सामाजिक संस्थाओं धार्मिक संस्थाओं के लो,ग महिलाएं पुरुष शामिल थे। विजय जुलूस घंटा घर से निकलकर पोस्ट ऑफिस चौक, नीमड़ीह, बड़ा निमड़ीह, छोटा नीमड़ीह ,स्काउट स्कूल, पोस्ट ऑफिस चौक, सदर बाजार, सदर थाना, शहीद पार्क, बड़ी बाजार, मेरी टोला, गाड़ी खाना, सदर बाजार, जेएमपी चौक होते हुए पुन : घंटाघर में आकर समाप्त होगी पुलिस में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। गाजेबाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। नितिन प्रकाश फूलों से सजी खुली जिप्सी पर सवार थे उनके साथ मंत्री दीपक विरुवा, घनश्याम दरबार, झामुमो के जिला कमेटी के पदाधिकारी आदि लोग शामिल है।

Related Articles

नवीनतम लेख