31.3 C
Kolkata
Sunday, March 1, 2026

नागपुर के फैक्ट्री में धमाका, 17 लोगों की मौत, 18 घायल, धमाके से फैली दहशत

नागपुर में रविवार को विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। इस हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो चुकी है। धमाका एसबीएल एनर्जी लिमिटेड नाम की फैक्ट्री में हुआ। जबकि  18 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, ये धमाका नागपुर जिले के इंडस्ट्रियल इलाके की एक फैक्ट्री में हुआ। बताया जा रहा है कि घटना सुबह लगभग पौने सात बजे हुई। एक तेज धमाका पूरे इलाके में सुनाई दिया। जिससे दहशत फैल गई। पता चला कि विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में नोनाल क्रिम्पिंग प्लांट में यह धमाका हुआ है।

बताया जा रहा है कि घटना सुबह लगभग पौने सात बजे हुई। एक तेज धमाका पूरे इलाके में सुनाई दिया। ये धमाका खनन में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और अन्य विस्फोटक सामग्री बनाने वाली कंपनी में हुआ। हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और वे जल्द ही एक बयान जारी करेंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles