34 C
Kolkata
Saturday, May 30, 2026

पिकअप वैन ने दंपत्ति को मारी टक्कर, गंभीर

पूर्वी सिंहभूम । साकची थाना क्षेत्र सागर होटल के पास शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूटी सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दंपत्ति स्कूटी से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था की और दोनों को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया। यहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद पिकअप वैन का चालक मौके से फरार होने का प्रयास कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

इस दौरान लोगों ने चालक की पिटाई कर दी।सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पिकअप वैन को जब्त कर लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख