28 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

भूकंप के झटके से दहला कोलकाता, 5.5 तीव्रता, घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग, देखें वीडियो

कोलकाता | कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई।  झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। इस बार भूकंप का मुख्य केंद्र बांग्लादेश के ढाका स्थित अगरगांव में था, और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। उत्तर से दक्षिण कोलकाता तक इसे महसूस किया गया। जानकारी के अनुसार, कोलकाता के करीब पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाके टाकी से इस भूकंप की दूरी लगभग 26 किलोमीटर थी।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। मेदिनीपुर शहर में, जिला शासक कार्यालय के कर्मचारी भी इन झटकों के चलते बाहर निकल आए। कई इमारतों में बंद पड़े सीलिंग फैन तक हिलते नजर आए। कुछ पुराने मकानों के झुकने की भी जानकारी सामने आई है, लेकिन अब तक बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

 

Related Articles

नवीनतम लेख