पलामू | जिले के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। नतीजे सामने आते ही स्थानीय राजनीति की तस्वीर धीरे-धीरे स्पष्ट होती जा रही है। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 1 में मंजू देवी ने जीत हासिल की है। वार्ड संख्या 2 में मतदाताओं का समर्थन पाकर सुनील राम विजयी घोषित हुए। इसी तरह, वार्ड संख्या 3 में राहुल कुमार ने अपने विरोधियों को पीछे छोड़ते हुए सफलता प्राप्त की, जबकि वार्ड संख्या 4 से बिंदिया देवी के खाते में जीत दर्ज हुई है। खास बात यह है कि वार्ड संख्या 5 से नीरा देवी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसके अलावा, वार्ड संख्या 6 से आशना पांडेय और वार्ड संख्या 7 से रीता शुक्ला ने जीत दर्ज की है।


