32.7 C
Kolkata
Friday, February 27, 2026

चोरो का बढ़ता आतंक : घर का ताला तोड़ जेवरात, नकद समेत कई कीमती सामानों की चोरी

राँची । सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशोरगंज रोड स्थित एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है।
घर का ताला तोड़ सोने-चांदी के जेवरात, नकद समेत कई कीमती सामानों की चोरी कर ली गई। पीड़िता दिव्या कुमारी मिश्रा ने इस संबंध में सुखदेवनगर थाना में लिखित शिकायत की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि परिवार के सभी सदस्य 23 फरवरी को शादी समारोह में शामिल होने बिहार के औरंगाबाद गए थे। 25 फरवरी की सुबह जब घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। जब कमरे में गए तो देखा कि अलमारी का लॉक टूटा हुआ है और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, कैश और अन्य सामान गायब हैं। थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, चोर घर से तीन सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का चेन, दो सोने की कान की बाली, मांगटीका, नाक, नौ चांदी की पायल, तीन चांदी की कटोरी, एक चांदी के चम्मच, चांदी का दिया 10, दो चांदी का किया समेत अन्य आभूषण शामिल हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles