24.6 C
Kolkata
Saturday, March 14, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन (21 वर्ष) का शव को आज पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा ले जाया जाएगा, जहां पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे। हिमाचल प्रदेश के मनाली में असामयिक निधन हो गया है। वे अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से मनाली घूमने गये थे, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया। वीर सोरेन, चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन के बेटे थे।  पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर मनाली से दिल्ली, फिर रांची और सड़क मार्ग से देर रात जमशेदपुर लाया गया। पार्थिव शरीर को टीएमएच में रखा गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles