31.2 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

सुप्रियो भट्टाचार्य ने केन्द्र सरकार पर मतदाता सूची में फेरबदल पर उठाया सवाल

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी प्रेस क्रांफेेंस में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब चुनाव आयोग की प्रक्रिया न्यायिक निगरानी में रहेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनका कहना है कि चुनाव आयोग की कार्यशैली पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं और उसकी भरोसेमंद छवि कमजोर हुई है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें डर है कि भाषा, पहनावे या खान-पान के आधार पर कुछ लोगों को बाहरी बताकर उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने साफ कहा कि बांग्ला भाषी और अल्पसंख्यक समुदाय के साथ किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने जांच एजेंसियों, खासकर एऊ की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि एजेंसियों को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए और किसी एक राजनीतिक दल को निशाना नहीं बनाना चाहिए।

Related Articles

नवीनतम लेख