34 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

शिक्षक के माता-पिता की गला रेतकर हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा

हजारीबाग। हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के बादम पंचायत स्थित बाबूपारा गांव में राम विलास दास के घर से उनके पिता वकील राम, मां झुनिया देवी का शव बरामद किया गया है।

सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया दोनों की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घर को चारों ओर से घेर कर जांच शुरू कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक दंपती का बेटा रामविलास पेशे से शिक्षक है और वर्तमान में हजारीबाग में रहकर नौकरी करता है। गांव में चर्चा है कि हत्या बेहद योजनाबद्ध तरीके से की गई है, कारण कि घर में संघर्ष के ज्यादा निशान नहीं मिले हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर हत्यारे घर के भीतर कैसे दाखिल हुए।

पुलिस हर पहलु से जांच में जुटी है, वहीं गांव में डर और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी कृष्णा गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

नवीनतम लेख