40.6 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

वाहन चेकिंग के दौरान 9 लाख कैश बरामद

रांची : राजधानी में नगर निगम चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अवैध लेनदेन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग रातू थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ स्थित चेक पोस्ट पर मंगलवार को जांच के क्रम में एक आभूषण दुकान संचालक के पास से नौ लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा कटहल मोड़ पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पूछताछ में वाहन सवार की पहचान एक ज्वेलरी दुकान संचालक के रूप में हुई, लेकिन वह नकदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब पुलिस को नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने पूरी राशि जब्त कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख