39.3 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच अभियान का आयोजन

रांची : सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा देशव्यापी स्तर पर एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच अभियान का आयोजन किया गया। इस क्रम में बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख, रांची आरसी गोयल की अध्यक्षता में रांची स्थित होटल प्लेट्यू में भव्य एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानवाला जी की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम में रांची एवं आस-पास के जिलों से 70 से अधिक एमएसएमई ऋण लाभार्थियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर बैंक द्वारा विभिन्न एमएसएमई योजनाओं एवं उत्पादों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई तथा लाभार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

अपने संबोधन में क्षेत्रीय प्रमुख श्री गोयल ने देश की अर्थव्यवस्था एवं रोजगार सृजन में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए इस क्षेत्र के विकास हेतु बैंक की निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के अंत में एमएसएमई लाभार्थियों को कुल 131 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। लाभार्थियों द्वारा बैंक की पहल की सराहना करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।

Related Articles

नवीनतम लेख