35 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 266 अंक उछला

मुंबई। शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक भारी उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। सेंसेक्स 266.47 अंक उछलकर 83,580.40 अंक और निफ्टी 50.90 अंक चढ़कर 25,693.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 266.47 अंक यानी 0.32 फीसदी की उछाल के साथ 83,580.40 अंक पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सेंचज (एनएसई) का निफ्टी 50.90 अंक यानी 0.20 फीसदी बढ़कर 25,693.70 के स्‍तर पर बंद हुआ।
आज कारोबारी सेशन में सबसे ज्यादा उछाल आईटीसी के शेयरों में देखने को मिला, जो 5.09 फीसदी उछल कर बंद हुआ, जबकि कोटक बैंक शेयर 3.35 फीसदी चढ़कर बंद हुए। हिंदुस्तान यूनिलिवर के शेयर में 2.63 फीसदी और भारती एयरटेल के शेयर में 2.32 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। वहीं, बजाज फिनसर्व 1.76 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ, जबकि पावर ग्रिड में 1.26 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
वहीं, टीसीएस के शेयर में सबसे ज्यादा 1.69 फीसदी की गिरावट आई, जबकि टेक महिंद्रा के शेयर में 1.69 फीसदी की गिरावट आई है। अडाणी पोर्ट्स के शेयर 1.32 फीसदी लुढ़क कर बंद हुए, जबकि एशियन पेंट्स में 1.21 फीसदी की कमजोरी आई है। वहीं, इटर्नल (जोमैटो) में 1.20 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। इसके अलावा अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले भारतीय रुपया 36 पैसे टूटकर 90.70 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
एक दिन पहले गुरुवार को शेयर बाजार का बेंचमार्क सूचकांक बीएसई का सेंसेक्स 503 अंक यानी 0.60 फीसदी टूटकर 83,313 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 113 अंक यानी 0.52 फीसदी फिसलकर 25,642 पर बंद हुआ था।

Related Articles

नवीनतम लेख