27 C
Kolkata
Thursday, February 5, 2026

आरबीआई गवर्नर संजय मल्‍होत्रा 6 फरवरी को सुबह 10 बजे करेंगे मौद्रिक समीक्षा का ऐलान

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा 6 फरवरी को सुबह 10 बजे तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के फैसले का ऐलान करेंगे। आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों का मानना है क‍ि इस बार आरबीआई एमपीसी की बैठक में पॉलिसी दरों रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा।
आरबीआई ने गुरुवार को ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर बताया कि रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा 2026 की पहली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की 4 से 6 फरवरी तक चलने वाली मौद्रिक समीक्षा बैठक की लाइव टेलीकास्ट बयान सुबह 10:00 बजे से देंगे। लाइव ब्रॉडकास्ट https://youtube.com/live/mdKWN13DZTw?feature=share पर देखें और पॉलिसी के बाद प्रेस कांफ्रेंस दोपहर 12:00 बजे होगी। इसका लाइव लिंक https://youtube.com/live/zATfxVdxXG0?feature=share पर आप देख सकते हैं।
उल्‍लेखनीय है कि आरबीआई ने फरवरी, 2025 से लेकर अबतक नीतिगत ब्‍याज दर रेपो रेट में कुल 125 फीसदी तक की कटौती कर चुका है, जिससे रेपो रेट घटकर 5.25 फीसदी पर आ गया है। जानकारों का कहना है कि महंगाई अब अपने निचले स्तर से दोबारा ऊपर आने लगी है, इसलिए केंद्रीय बैंक और जोखिम लेने से बचेगा और इस बार रेपो रेट को यथावत रखेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles