27 C
Kolkata
Sunday, August 16, 2026

पुलिस ने 20 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण।एसटीएफ और डीआईओ की संयुक्त टीम ने 20 हजार रुपए के इनामी डकैत मिथुन राम को गिरफ्तार किया है।हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागपाकड़ गांव निवासी मिथुन राम लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मिथुन राम पर जिले के विभिन्न थानों में डकैती सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लंबे समय से फरार डकैत मिथुन राम अपने पैतृक गांव जागपाकड़ में है। सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ और डीआईओ की टीम को अलर्ट किया गया। एक विशेष रणनीति के तहत छापेमारी कर पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य फरार साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख