24 C
Kolkata
Saturday, March 21, 2026

बंगाल के कई शहरों में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, लाखों की नकदी बरामद

कोलकाता। कोयला और बालू तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू की। कोलकाता, दुर्गापुर और आसनसोल सहित विभिन्न जगहों पर चल रही इस छापेमारी के दौरान व्यवसायी राजेश बंसल के आवास से कथित तौर पर कई लाख नकद बरामद किए गए हैं। ईडी सूत्रों के मुताबिक, बरामद रकम के स्रोत को लेकर व्यवसायी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
जांच के दौरान दोपहर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के अधिकारी भी बस्तों के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पहले सुबह करीब साढ़े छह बजे ईडी की तीन गाड़ियां कोलकाता से पश्चिम बर्दवान के जामुड़िया पहुंचीं और जामुड़िया बाजार से सटे पंजाबी मोड़ इलाके में व्यवसायी रमेश के घर पर तलाशी शुरू की गई।
ईडी की कार्रवाई यहीं तक सीमित नहीं रही। व्यवसायी राजेश बंसल के दोनों पुत्र सुमित बंसल और अमित बंसल के आवासों पर भी तलाशी ली गई। हालांकि वहां से कौन-कौन से दस्तावेज या सबूत मिले हैं, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
वहीं, जामुड़िया के पंजाबी मोड़ क्षेत्र में एक हार्डवेयर की दुकान और एक गोदाम पर भी ईडी ने छापा मारा। इसके साथ ही जामुड़िया हाटतला इलाका स्थित ‘बंसल हार्डवेयर’ नामक दुकान में भी तलाशी अभियान जारी है। इसी क्रम में, बुदबुद थाने के ओसी मनोरंजन मंडल के दुर्गापुर सिटी सेंटर स्थित आवास पर भी जांच एजेंसी ने छापा मारा और उनसे पूछताछ की जा रही है। ईडी ने पांडवेश्वर के नवग्राम और दुर्गापुर के एक अन्य पते पर भी तलाशी अभियान चलाया है। एजेंसी का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles