25 C
Kolkata
Thursday, March 19, 2026

टाटानगर से चलने वाली कई मेमू ट्रेनें रद्द

पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ामपहाड़ के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेनों को फरवरी माह की कई तिथियों में रद्द कर दिया गया है। रेलवे की ओर से परिचालन कारणों से यह निर्णय लिया गया है, जिससे खासकर टाटानगर से रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
मंगलवार को रेलवे प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार टाटानगर से बड़ामपहाड़ जाने वाली ट्रेन संख्या 68131 और बड़ामपहाड़ से टाटानगर आने वाली ट्रेन संख्या 68132 5, 8, 12, 15, 19, 22 और 26 फरवरी 2026 को रद्द रहेंगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 68133 और 68134 भी 5, 12, 19 और 26 फरवरी 2026 को नहीं चलेंगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक इन ट्रेनों के रद्द रहने से टाटानगर, चाकुलिया, घाटशिला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ामपहाड़ की ओर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों, कर्मचारियों और छात्रों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles