34 C
Kolkata
Tuesday, August 11, 2026

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

लोहरदगा। किस्को रिचुघटा मुख्य सड़क पर रफ्तार का कहर देखने को मिला,जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक की जान ले ली,घटना जोबांग थाना के खरचा बिरहोर कॉलोनी के समीप घटी। ट्रक की चपेट में आने के कारण एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुर्मू निवासी सिताराम प्रसाद के पुत्र अनुज प्रसाद टीवीएस बाइक (जेएच 08 के 2382)से मुर्मू से खरचा की ओर आ रहा था। तभी खरचा धर्मकांटा के ओर जा रहे ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। युवक को पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद ट्रक ड्राइवर धर्मकांटा के समीप ट्रक छोड़ फरार हो गया।

दुर्घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख