30.1 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

झारखंड में बढ़ी ठंड, तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट

रांची।  झारखंड में ठंड ने फिर से जोर पकड़ लिया है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान ठंड में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लोग अब सुबह-शाम शॉल, टोपी और दो-दो स्वेटर पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं। घना कोहरा और ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी का सीधा असर झारखंड पर पड़ रहा है। पश्चिमी हवाएं वहां से ठंडी हवा लेकर आ रही हैं, जिससे राज्य में कनकनी बढ़ गई है। इसी वजह से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। राजधानी रांची में मौसम पूरी तरह बदल गया है। कोहरे और धुंध की वजह से सूरज की रोशनी भी फीकी पड़ गई है। सड़कों पर लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में रांची का न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे पहले यह 11 से 12 डिग्री के आसपास था।

Related Articles

नवीनतम लेख