35 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

मोना सिंह और बरुण सोबती की सीरीज कोहरा 2 का ट्रेलर रिलीज

चर्चित क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘कोहरा’ का दूसरा सीजन दर्शकों के मनोरंजन के लिए वापसी कर रहा है। इस बार सीरीज में अभिनेता बरुण सोबती के साथ अभिनेत्री मोना सिंह अहम किरदार में नजर आएंगी। दोनों मिलकर एक नए और खतरनाक केस का पर्दाफाश करेंगे और अपराधियों को सजा दिलाने की कोशिश करेंगे। मेकर्स ने हाल ही में ‘कोहरा 2′ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस में रिलीज को लेकर जोश और उत्साह तेजी से बढ़ गया है। सीरीज का निर्देशन सुदीप शर्मा और फैसल रहमान ने मिलकर किया है।
सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ट्रेलर’कोहरा 2′ का ट्रेलर करीब 2 मिनट 3 सेकंड लंबा है, जिसमें शुरुआत एक लड़की की रहस्यमयी मौत से होती है। इस बार कहानी पंजाब के एक छोटे शहर की पृष्ठभूमि में सेट है, जहां क्राइम की गुत्थियों को सुलझाने के लिए कमांडिंग अधिकारी धनवंत कौर (मोना सिंह) को तैनात किया जाता है। उनके साथ सहायक सब-इंस्पेक्टर अमरपाल गरुंडी (बरुण सोबती) खतरों और रहस्यों से भरे मिशन पर कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। ट्रेलर में थ्रिल, सस्पेंस और अपराध की अनसुलझी परतों को शानदार तरीके से पेश किया गया है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करता है।
11 फरवरी को होगी स्ट्रीम’कोहरा 2’ नेटफ्लिक्स 11 फरवरी पर स्ट्रीम होगी। पहले सीजन की सफलता के बाद इस नए सीजन को भी फैंस का भरपूर प्यार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। खासकर बरुण और मोना की नई जोड़ी और कहानी की रहस्यमयी गहराई के कारण। अगर आप थ्रिलर और क्राइम कहानी के शौकीन हैं, तो ‘कोहरा 2’ इस बार आपके लिए फरवरी का एक बड़ा वेब ट्रीट बनने जा रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख