26 C
Kolkata
Monday, August 17, 2026

हिन्दू सम्मेलन के बाद प्रमुख जन गोष्ठियों का आयोजन करेगा आरएसएस

लखनऊ। शताब्दी व​र्ष के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फरवरी माह में अवध प्रान्त के सभी जिलों में प्रमुख जन गो​ष्ठियों का आयोजन करेगा। इन गोष्ठियों की तैयारी में संघ कार्यकर्ता जुट गए हैं। नवम्बर व दिसम्बर माह में गृह सम्पर्क अभियान के बाद जनवरी माह में संघ की ओर से हिन्दू सम्मेलन संपन्न हुए। फरवरी माह में जन गोष्ठियों की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए प्रान्त के सभी जिलों में जिलास्तर पर टोली बन गयी है। अवध प्रान्त के सह प्रचार प्रमुख शचीन्द्र ने बताया कि गोष्ठी के माध्यम से समाज की सज्जन शक्ति एवं प्रबुद्ध जनों के बीच सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर संवाद होगा। गोष्ठी में पंच परिवर्तन और हिन्दुत्व के विषयों पर वक्ता की ओर उदबोधन होगा। उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ में एक बड़ी संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। सभी गोष्ठी संघ बैनर पर होंगी।

Related Articles

नवीनतम लेख