33.8 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

उत्तर प्रदेश के विकास से देश को गति मिलेगी : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास से देश को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में उप्र दिवस का कार्यक्रम आज हो रहा है। 2018 में पहली बार स्थापना दिवस का कार्यक्रम हुआ था। एक जनपद एक उत्पाद योजना आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की एक नयी ताकत बनी है। एक जनपद एक व्यंजन यह योजना आज लागू की है। स्थानीय उत्पाद को वैश्विक पहचान दिला सकें, इसलिए 75 जिलों में 75 प्रकार के भोजन सामग्री को बढ़ावा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप्र दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के लिए आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिखित संदेश को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कहा कि उत्तर प्रदेश असीम संभावनाओं का प्रदेश है। उत्तर प्रदेश आज मजबूत कानून व्यवस्था का आधार बन गया है।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तीव्र गति से बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को शून्य से शिखर की ओर ले जाने का काम कर रहे हैं। आज संकल्प लें कि उत्तर प्रदेश से गरीबी को मार भगायेंगे। सबके जीवन में खुशहाली लायेंगे। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यूपी दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार चहुंमुखी विकास कर रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles