23.6 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, उपायुक्त और एसएसपी ने परेड का किया निरीक्षण

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह के तहत परेड में शामिल टुकड़ियों के फुल ड्रेस रिहर्सल का उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड की अनुशासनात्मक स्थिति, तालमेल, मार्च पास्ट और समग्र व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। परेड में जैप-6 की एक प्लाटून, जिला पुलिस बल की दो प्लाटून, जिला गृह रक्षक की एक प्लाटून, एनसीसी की महिला एवं पुरुष इकाई की दो प्लाटून तथा स्काउट एंड गाइड की दो प्लाटून शामिल रहीं। सभी टुकड़ियों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ अंतिम पूर्वाभ्यास में भाग लिया।
जिला के वरीय पदाधिकारियों ने मुख्य समारोह स्थल पर की जा रही अन्य तैयारियों का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, बैठने की व्यवस्था, झांकियों की प्रस्तुति और कार्यक्रम के सुचारु संचालन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि 26 जनवरी 2026 को प्रातः 09:05 बजे गोपाल मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। प्रशासन ने भरोसा जताया है कि गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह पूरी गरिमा, अनुशासन और उल्लास के साथ संपन्न होगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles