20.3 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

लापता कन्हैया को रांची पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद

रांची। रांची पुलिस ने 61 दिनों से लापता कन्हैया को कोडरमा से बरामद कर लिया है। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार 12 साल का कन्हैया कुमार 22 नवंबर की शाम ओरमांझी से लापता हो गया था। रांची पुलिस की एसआईटी उसकी सकुशल बरामदगी के लिए सात राज्यों में छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान रांची एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली कि बच्चे को कोडरमा में छिपाकर रखा गया है। जिसके बाद रांची पुलिस की टीम ने कोडरमा पुलिस की मदद से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। एसएसपी खुद पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि ओरमांझी इलाके के रहने वाला कन्हैया कुमार 22 नवंबर 2025 की शाम से लापता था। कन्हैया की मां के अनुसार वह ओरमांझी ब्लॉक चौक के समीप एसएस प्लस-टू उच्च विद्यालय में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलने गया था। वहां से लौटकर वह ममता मार्केट के पास पहुंचा, जहां उसकी मां फुचका बेचती थी। दुकान पर आने के बाद उसने खुद से चाट बनाया और अपनी मां को खाने के लिए दिया। चाट खाने के बाद वह थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर गया। लेकिन वह नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन भी की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
महिला का बड़ा बेटा कृष्णा कुमार 19 साल का है और उसकी एक किडनी खराब है। उससे छोटी बेटी शिवानी कुमारी है। पति अर्जुन साव है,लेकिन शारीरिक तौर पर सक्षम नहीं हैं। कन्हैया कक्षा तीन में पढ़ाई करता था और शाम में वह फुचका दुकान में हाथ भी बंटाता था। उल्लेखनीय है कि रांची पुलिस ने पिछले रविवार को एक बड़े और संगठित अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया है। यह गिरोह बच्चों का अपहरण कर उन्हें भीख मंगवाने, देह व्यापार और मानव तस्करी जैसे घिनौने धंधों में झोंक देता था।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीजीपी तदाशा मिश्रा और सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने इस नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए कुल 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपितों में विरोधी खेरवार,एंथोनी खेरवार,प्रमोद कुमार, आशिक गोप, राज रवानी, चांदनी देवी, सीता देवी, दिनू भुइयां, संन्यासी खेरवार, मालिन देवी, बेबी देवी, सोनिया देवी और उपैया खेरवार शामिल हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles