30.7 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एवं शमिता शेट्टी ने किए महाकालेश्वर के दर्शन

उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एवं शमिता शेट्टी ने मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और शयन आरती में शामिल हुई। मंदिर पहुंचने पर शिल्पा और शमिता का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने स्वागत सत्कार किया। दोनों अभिनेत्रियों ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा के दर्शन किये और महाकाल की आरती में शामिल हुईं। दोनों ने हाथ जोड़कर ओम नमः शिवाय और जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।

Related Articles

नवीनतम लेख