31 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

IICDEM 2026 की तैयारी को लेकर निर्वाचन आयोग ने CEOs का किया सम्मेलन


नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन (IICDEM 2026) की तैयारियों को लेकर नई दिल्ली स्थित IIIDEM में देशभर के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) का सम्मेलन आयोजित किया। यह वैश्विक सम्मेलन 21 से 23 जनवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा। सम्मेलन को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ संबोधित किया। उन्होंने अधिकारियों को IICDEM 2026 की रूपरेखा और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद CEOs ने 36 विषयगत समूहों पर चर्चा की, जिनका नेतृत्व सम्मेलन के दौरान अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारी करेंगे। इन विषयों में चुनाव प्रबंधन से जुड़े सभी अहम पहलुओं को शामिल किया गया है।
IICDEM 2026 भारत द्वारा आयोजित अब तक का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय चुनाव और लोकतंत्र सम्मेलन होगा। इसमें दुनिया भर से करीब 100 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, कई अंतरराष्ट्रीय संगठन, विदेशी मिशनों के सदस्य और चुनाव विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें और 36 ब्रेकआउट सत्र आयोजित किए जाएंगे।
सम्मेलन में उद्घाटन सत्र, चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुखों की बैठक, कार्य समूह सत्र और ECINET का शुभारंभ भी किया जाएगा। इसके अलावा चुनावी प्रक्रियाओं, वैश्विक मानकों और नई तकनीकों पर विशेष सत्र होंगे।
इस आयोजन में IIT, IIM, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) और IIMC जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान भी भाग लेंगे। निर्वाचन आयोग का कहना है कि यह सम्मेलन भारत के चुनावी अनुभव को दुनिया के साथ साझा करने का एक बड़ा मंच बनेगा।

 

Related Articles

नवीनतम लेख