26.6 C
Kolkata
Wednesday, July 22, 2026

अनुबंध नविनिकरण नहीं होने से 40 दुकानें सील व्यापारियों में मचा हड़कंप

बिहारशरीफ। जिले के इस्लामपुर नगर परिषद द्वारा की गई सख्त प्रशासनिक कार्रवाई से शनिवार को इस्लामपुर के पालिका मार्केट की में संचालित 40 दुकानों को अनुबंध नविनिकरण नहीं कराने के आरोप में शिल कर दिया गया है । जिससे व्यापारीयों में हड़कंप मच गया है।

बताया जाता है कि बकाया किराया जमा नहीं करने और अनुबंध नवीनीकरण नहीं कराने वाले करीब 40 दुकानों को नगर परिषद की टीम ने सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद बाजार के व्यापारियों में अफरा-तफरी और असमंजस की स्थिति बन गई। मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद द्वारा पालिका मार्केट के कई दुकानदारों को लंबे समय से बकाया किराया जमा करने और समाप्त हो चुके अनुबंध का नवीनीकरण कराने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया था।

इसके बावजूद कई दुकानदारों ने निर्देशों का पालन नहीं किया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए दुकानों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आज शनिवार की सुबह नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी पूजा माला के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ पालिका मार्केट पहुंची और सूची के अनुसार एक-एक कर दुकानों को खाली कराया गया और उन्हें सील कर दिया गया।

इस दौरान कई दुकानदारों ने प्रशासन से कुछ समय की मोहलत देने की मांग की और आर्थिक परेशानी का हवाला भी दिया है। इस संबंध में प्रभावित व्यापारियों का कहना है कि अचानक हुई इस कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की है।वहीं नगर परिषद के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन दुकानदारों ने बकाया किराया जमा नहीं किया है या जिनका अनुबंध समाप्त हो चुका है, उनके खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि बकाया राशि जमा करने और अनुबंध का नवीनीकरण कराने पर नियमानुसार राहत दी जा सकती है।

Related Articles

नवीनतम लेख