गिरिडीह में बस दुर्घटना में 18 यात्री घायल

बिरसा भूमि लाइव

गिरिडीह : जमुआ से रांची जा रही विजय रथ बस शनिवार को ब्रेक फेल हो जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसा बगोदर-हजारीबाग एनएच-522 (टाटीझरिया थाना क्षेत्र के रोल पत्थर के पास) पर हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गयी। हादसे में 18 से अधिक यात्री घायल हो गये। एक महिला समेत कई को गंभीर चोट लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को विष्णुगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles