19 सितंबर को बाबूलाल मरांडी का संकल्प यात्रा घाघरा में

बिरसा भूमि लाइव

बाबूलाल मरांडी का संकल्प यात्रा को गुमला के घाघरा में ऐतिहासिक रहेगा : अशोक उरांव

गुमला : गुमला के घाघरा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भाजपा ने की बैठक घाघरा छठ मुहल्ला में पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुवी। बैठक में उपस्थित कार्यक्रताओं को संबोधित करते हुवे पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का संकल्प यात्रा आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव का आगाज है।

कार्यकर्ता आगामी 19 सितंबर को होने वाले संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें। साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन इस तरह की बैठक कार्यकर्ताओ को उत्साहित एवं प्रेरित करने का भी साधन है। इनके अलावे बैठक को प्रखंड अध्यक्ष एस के पाठक, कुमार रवि, कार्यक्रम प्रभारी अशोक उरांव तेम्बू उरांव, भिखारी भगत रामनंदन साहू, बिपिन बिहारी सिंह, अनिल प्रसाद सहित अन्य लोगों ने संबोधित करते हुवे कार्यक्रम के सफलता एवं प्रत्येक पंचायत से कार्यक्रताओं की उपस्थिति की बात कही।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles