31 C
Kolkata
Tuesday, August 25, 2026

लोक शिकायतों की सुनवाई में 13 मामलों पर हुई सुनवाई, 7 का निष्पादन

सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत निवारण से संबंधित द्वितीय अपील के मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कुल 13 मामलों पर विचार किया गया, जिनमें से 7 मामलों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 6 मामलों की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।

इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचल अधिकारी प्रतापगंज, अंचल अधिकारी त्रिवेणीगंज, राजस्व अधिकारी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल राघोपुर, राजस्व अधिकारी अंचल सुपौल तथा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुपौल भी सुनवाई में शामिल हुए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने का निर्देश दिया।

Related Articles

नवीनतम लेख