30.1 C
Kolkata
Tuesday, March 10, 2026

हाइवा की चपेट में आया युवक, घायल

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा को-ऑपरेटिव कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने 25 वर्षीय हीरा पंडित को जोरदार टक्कर मार दी। हीरा सड़क पार कर रहा था, तभी पीछे से आ रहे हाइवा ने उसे सीधे चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च केंद्र में रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने हाइवा को रोक लिया और चालक को पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से घायल युवक के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। उनका कहना था कि जब तक जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट आश्वासन नहीं मिलेगा, वे चालक को नहीं छोड़ेंगे।

कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बड़े वाहनों की गति पर नियंत्रण नहीं है और इसी लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और दोनों पक्षों के बीच बात करने की कोशिश की जा रही थी।

इधर, पकड़े गए चालक ने स्वीकार किया कि हादसा उसकी ही चूक से हुआ। उसके मुताबिक, सामने एक अन्य वाहन अचानक आ गया जिसे बचाने की कोशिश में उसने नियंत्रण खो दिया और हीरा पंडित उसकी चपेट में आ गया। इस बीच जोड़ापोखर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।

हालांकि ग्रामीणों के विरोध के कारण पुलिस तत्काल चालक को अपने कब्जे में नहीं ले सकी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घायल के बयान तथा प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles