29 C
Kolkata
Wednesday, May 6, 2026

एफजेसीसीआई रांची साइक्लोथॉन 2025 का आयोजन

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ द्वारा वृहद रूप से मनाया जा रहा है। आयोजन के श्रृंखला की कड़ी में आज बायसाइकिल मेयर रांची के सहयोग से साइक्लोथॉन, साइकिल मैराथन का सफल आयोजन किया गया। चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव रोहित अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा और चैंबर स्पोर्ट्स उप समिति के चेयरमैन गौतम शाही ने सभी प्रतिभागियों को मोराबादी, स्टेट गेस्ट हाउस के पास से फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

सुबह 6:20 बजे 50 किमी तथा 6:30 बजे 25 किमी श्रेणी को मोरहाबादी मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 25 किमी की रूट बुकरू तक तथा 50 किमी की रूट पिठोरिया घाटी होते हुए सिमलबेरा तक रही। साइक्लिग के समापन पर विजेताओं को राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी और JSCA अध्यक्ष श्री अजय नाथ शाहदेव द्वारा पदक और ट्रॉफी प्रदान की गई।

साइक्लोथॉन की विभिन्न श्रेणियों में, 10 किमी जॉय राइड के विजेता राहुल रंजन सिन्हा व शाश्वत संकल्प रहे। 25 किमी MTB/हाइब्रिड में हर्ष रविंद्रन प्रथम और निशा मिंज सबसे तेज़ महिला रहीं। 50 किमी MTB/हाइब्रिड में अहमद रज़ा विजेता और वंदना खेमका सबसे तेज़ महिला बनीं। 50 किमी रोड श्रेणी में सुतत्व रिजू प्रथम रहे।

चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ​​ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम 25वें झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में और रांची के नागरिकों को अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने, दैनिक आवागमन के लिए इसका उपयोग करने और शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करने के लिए आयोजित किया गया था। हम शहर में साइकिलिंग फ्रेंडली इन्फ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षित ट्रैक्स, पार्किंग स्टेशन और #NoCarShanivar जैसे अभियानों को पुनः शुरू करने के लिए सरकार से आग्रह करते हैं। उन्होंने विजेताओं को पदक और ट्रॉफी भी प्रदान कीं।

चैम्बर महासचिव रोहित अग्रवाल ने साईक्लोथोन की सफलता में सहयोग के लिए हॉस्पिटेलिटी पार्टनर दी पाम बैंकवेट हॉल, एम्बुलेंस के लिए गुरुनानक अस्पताल, अल्पॉइन वाटर के प्रति आभार जताया। महासचिव ने कहा कि झारखण्ड रजत जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर, पौधारोपण, मेगा हेल्थ चेक कैंप, शहर के चौक चौराहों मे पोस्टर एवं होर्डिंग के माध्यम से बड़े संदेश भी दिए गए।

झारखण्ड चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने सार्वजनिक बाइक शेयरिंग प्रणाली की आवश्यकता पर ज़ोर दिया जो पिछले कई वर्षों से खराब स्थिति में है। यह कहा कि पीबीएस की वर्तमान स्थिति जर्जर है और अधिकांश साइकिलें टूटी अवस्था में हैं। सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री और पवन शर्मा ने भी अपने उदबोधन में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और ट्रॉफी प्रदान की।

इस अवसर पर चैम्बर के कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, सदस्य पवन मल्होत्रा, गौतम कुमार, चंद्रशेखर किंगर, अंकुर चौधरी और शहर की कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने इस आयोजन की सराहना की।

Related Articles

नवीनतम लेख