दक्षिण-पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने रांची रेलमंडल कर्मियों के प्रयास की सराहना की

बिरसा भूमि लाइव

  • रांची रेल डिवीजन के रेलकर्मियों द्वारा सफर के दौरान उपचार की व्यवस्था की सराहना

रांची : ट्रेन संख्या 20888 बनारस-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर के दौरान सी 7 कोच के यात्री गौतम शर्मा को बुखार होने पर रांची रेल डिवीजन के रेलकर्मियों द्वारा उपचार की व्यवस्था किये जाने पर प्रसन्नता जताते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने रांची रेलमंडल के सभी कर्मियों के प्रयास की सराहना की। कहा कि यात्री को आकस्मिक स्थिति में दवाई उपलब्ध कराने में तत्परता से यात्री को काफी सुविधा मिली तथा उनके चिंतित परिजन की चिंता भी दूर हुई। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई इसी तरह मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जरूरतमंद यात्री को आकस्मिक स्थिति में दवा और उपचार की व्यवस्था उपलब्ध होने से रेल और यात्री के लिए बहुत ही सुखद स्थिति होगी।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles