28 C
Kolkata
Sunday, August 23, 2026

सुपौल में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

सुपौल। जिले के बगही के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर प्रखंड के करिहो निवासी छेदी सादा के पुत्र राजकुमार सादा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

स्थानीय निवासी रोशन कुमार के अनुसार, राजकुमार सादा मोटरसाइकिल से पथरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बगही के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल, सुपौल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल लाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, युवक की असामयिक मौत से परिवार में शोक की लहर है।

Related Articles

नवीनतम लेख