31.4 C
Kolkata
Saturday, March 14, 2026

इंडो-यूएस ट्रेड डील के खिलाफ 16 मार्च को संसद का घेराव करेगा यूथ कांग्रेस

रांची | झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर 16 मार्च को दिल्ली में संसद के घेराव का निर्णय लिया। यह कदम इंडो-यूएस ट्रेड डील के विरोध में उठाया गया है। संगठन के नेताओं ने इस समझौते को देश एवं किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए आंदोलन तेज करने की बात कही है।

रांची महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव सिंह ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील सीधे तौर पर देश के किसानों पर आघात कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस डील की वजह से भारत की विदेश नीति प्रभावित हो रही है और कई बड़े फैसलों में अमेरिका का दबाव प्रधानमंत्री पर स्पष्ट दिखता है।

उन्होंने आगे बताया कि इस समझौते के तहत भारत से निर्यात होने वाले उत्पादों पर अमेरिका करीब 18 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा, वहीं अमेरिका अपने डेयरी और कृषि उत्पादों को भारत में बिना टैरिफ बेचने का फायदा उठा सकता है। इस असमान व्यवस्था से भारतीय किसानों के उत्पाद महंगे हो जाएंगे और अमेरिकी उत्पाद सस्ते, जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

गौरव सिंह ने घोषणा की कि झारखंड युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता 16 मार्च को दिल्ली पहुंचकर संसद भवन का घेराव करेंगे। इसके अलावा, राज्य के सांसदों के निवास स्थलों के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय युवा कांग्रेस की प्रमुख मांग है कि इस ट्रेड डील को तुरंत रद्द किया जाए। अगर सरकार इस पर ध्यान नहीं देती, तो वे देशहित में जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।

इस संवाददाता सम्मेलन में बाल संरक्षण आयोग के सदस्य उज्ज्वल तिवारी, अनुशासन समिति के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिल्पी वर्मा, दीपक साव, विवेक धान और महासचिव गौरव गोलू सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles