अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : बाल विवाह अभी नहीं कभी नहीं अभियान चलाया गया

बिरसा भूमि लाइव

रांची : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साउथ रेलवे कॉलोनी मैदान में बाल विवाह अभी नहीं कभी नहीं अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक, विशिष्ट अतिथि राज्य परिवार परामर्श केंद्र मुख्य प्रमार्शी रजनी सिंह, प्लान इंटरनेशनल के स्टेट लीड अनूप होरो, अभिषेक चांद, संदीप मित्रा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की।

यह कैंपेन प्लान इंडिया, दिल्ली/एनसीआर में स्थित क्रिएटिव और कम्युनिकेशन एजेंसी द विजुअल हाउस के साथ बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के चुने हुए गांवों में बाल विवाह के मुद्दे से निपटने के लिए प्रभावशाली “#बालविवाहअभीनहींकभीनहीं” अभियान चला रहा है।

बच्चों, परिवारों और समुदायों के जीवन में स्थायी परिवर्तन लाने के मिशन के साथ, प्लान इंडिया बाल विवाह को सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण बाधा मानता है, जो बच्चों को उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वतंत्रता के मौलिक अधिकारों से वंचित करता है। टार्गेटेड अवेयरनेस इनिशिएटिव, कम्युनिटी इंगेजमेंट और एडवोकेसी एफ़र्ट्स के माध्यम से, प्लान इंडिया का लक्ष्य समुदायों को बाल विवाह की प्रथा को खत्म करने, लड़कियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने और ऐसे वातावरण को बढ़ावा देने के लिए सशक्त बनाना है जहां हर बच्चा तरक्की कर सके।

मुख्य अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह को खत्म करने और भारत के बच्चों के लिए एक उज्जवल भविष्य बनाने के हमारे मिशन में आप भी शामिल हों। हम मिलकर एक बदलाव ला सकते हैं। संदेश फैलाएं, जागरूकता बढ़ाएं और कम्युनिकेशन एजेंसी द विजुअल हाउस द्वारा चलाये जा रहे इस महत्वपूर्ण अभियान में शामिल हों। बाल विवाह विषय पर पद्मश्री मुकुंद नायक जी ने नागपुरी गीत भी प्रस्तुत किया। जिस पर सभी उपस्थित लोग झूमने लगे।

इस अवसर पर महिलाओं एवं एवं बाल विकास के क्षेत्र में कार्य करने वाले चुटिया रांची के पांच महिलाओं को फुल मनी देवी सिलाई शिक्षा देकर महिलाओं को स्वालंबी बनाने हेतु, चंद्रमणि देवी को बालिका शिक्षा के लिए, सरोज लता बरनवाल को महिला हिंसा एवं घरेलू हिंसा रोकथाम के लिए मोनी देवी सरिता देवी को बाल विवाह के रोकथाम हेतु अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर पद्मश्री मुकुंद नायक और प्लान इंडिया के स्टेट हेड अनूप होरो ने उन्हें सम्मानित किया। मंच का संचालन अंजू बरुवा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन भारतीय लोक कल्याण संस्थान के राजकुमार के द्वारा किया गया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles