36 C
Kolkata
Saturday, April 4, 2026

चाईबासा में कल से मचेगा महिला क्रिकेट का रोमांच: सीनियर महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का आगाज

पश्चिमी सिंहभूम । झारखंड में महिला क्रिकेट की प्रतिभाओं को निखारने के लिए चाईबासा पूरी तरह तैयार है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के तत्वावधान में कल यानी 5 अप्रैल से अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप-ए की टीमें अपनी ताकत दिखाएंगी।

उद्घाटन मुकाबला: लोहरदगा बनाम खूँटी
प्रतियोगिता का पहला मैच शुक्रवार सुबह 9 बजे लोहरदगा और खूँटी के बीच खेला जाएगा। इसी दिन दोपहर 1 बजे सिमडेगा और गुमला की टीमें आमने-सामने होंगी।

ग्रुप-ए का समीकरण
गत चैंपियन: रांची (इस ग्रुप की सबसे मजबूत दावेदार)।
अन्य टीमें: सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और खूँटी।
प्रारूप: सभी मैच T-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे।

खास इंतजाम और दिग्गज पर्यवेक्षक
पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए महिला चयन समिति की अध्यक्ष कविता रॉय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगी। वहीं, अंपायरिंग की कमान जमशेदपुर के अभिषेक और हेमंत ठाकुर के हाथों में होगी।

Related Articles

नवीनतम लेख