30.3 C
Kolkata
Thursday, June 25, 2026

ब्राउन शुगर के 161 पुड़िया के साथ महिला गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सदर थाना क्षेत्र में अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने सिद्देश्वर मंदिर के पास एक जनरल स्टोर में छापेमारी की। मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर बहामन टूटी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि दुकान संचालिका संगीता तिवारी ( 50)को मौके से 161 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि संगीता तिवारी के खिलाफ सदर थाना में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, संगीता तिवारी इससे पहले भी वर्ष 2021 में ब्राउन शुगर की बिक्री के मामले में जेल जा चुकी है। उसका नाम सदर थाना (कांड संख्या 82/2021) में भी पूर्व से दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार, महिला थाना प्रभारी शीला मिंज सहित विशेष टीम के पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles

नवीनतम लेख