24.9 C
Kolkata
Saturday, February 28, 2026

धनबाद में किसके सिर सजेगा मेयर का ताज, फैसला होगा आज

धनबाद | धनबाद नगर निगम के मेयर पद के चुनाव परिणामों की घोषणा अब तक नहीं हुई है। शुक्रवार देर रात तक मतगणना जारी रही, जिसमें विधायक रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह बढ़त बनाए हुए थे। हालांकि, शुक्रवार रात तक मतगणना पूरी नहीं हो सकी थी। अब शनिवार को वोटों की बची हुई गिनती की जाएगी, जिसके बाद यह तय होगा कि धनबाद का मेयर कौन बनता है। अब तक की गिनती में संजीव सिंह ने 9,944 वोटों की बढ़त हासिल की है। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें भाजपा का आधिकारिक समर्थन नहीं मिला है, फिर भी वे हर राउंड में अपनी बढ़त बनाए रखे हुए हैं।

अब तक के दो राउंड की गिनती ने चुनावी रोमांच को और बढ़ा दिया है। जिला प्रशासन ने फिलहाल केवल इन दो राउंड के आधिकारिक परिणाम जारी किए हैं। इनमें संजीव सिंह को 28,377 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर चल रहे चंद्रशेखर अग्रवाल को 18,433 वोट मिले। भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार ने 15,789 और कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम अंसारी ने 10,246 वोट प्राप्त किए हैं। अन्य उम्मीदवारों में इंदु देवी को 4,096, प्रकाश कुमार को 4,194, और रवि चौधरी को 728 वोट मिले हैं। शुरुआती दो राउंड के परिणाम बता रहे हैं कि मुकाबला मुख्यतः शीर्ष चार उम्मीदवारों तक सीमित होता जा रहा है। हालांकि फिलहाल संजीव सिंह ने अपनी बढ़त मजबूत कर ली है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles