21.4 C
Kolkata
Friday, March 6, 2026

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला, तापमान में उतार-चढ़ाव

झारखंड के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कुछ इलाकों में ठंड बढ़ी है, जबकि कुछ जगहों पर लोगों को हल्की राहत महसूस हुई। हालांकि, राज्य के किसी भी हिस्से में शीतलहर की स्थिति नहीं बनी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे सुबह और शाम ठंडक बनी हुई है। दिन में धूप निकलने से मौसम कुछ हद तक सुहावना हो रहा है। फिलहाल पूरे राज्य में मौसम शुष्क है और आने वाले दिनों में तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। सुबह के समय कोहरे और धुंध के कारण कई इलाकों में दृश्यता काफी कम हो गई। डालटनगंज में दृश्यता घटकर 300 मीटर तक पहुंच गई, जबकि रांची में 700 मीटर और जमशेदपुर में 800 मीटर दर्ज की गई। बेतला क्षेत्र में घने कोहरे की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles