26.1 C
Kolkata
Thursday, July 23, 2026

शराब दुकान में फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

राजधानी के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले तीन हथियारबंद अपराधियों ने को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद कर लिए है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुख्य आरोपी देव सिंह मुंडा उर्फ देवा, गोल्डेन यादव और भोलू के रूप में हुई है। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार के कुशल नेतृत्व और त्वरित कार्रवाई की बदौलत पुलिस ने जोन्हा के पास से तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

3 मार्च की रात गेतलसूद में मुफ्त शराब को लेकर हुए विवाद के बाद इन अपराधियों ने दुकान पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग कर दी थी। जिससे वहां अचानक अफरा-तफरी मच गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की मंशा और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फायरिंग के पीछे रंगदारी, आपसी विवाद या कोई अन्य कारण तो नहीं था।

Related Articles

नवीनतम लेख