20 C
Kolkata
Thursday, March 5, 2026

दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों में सर्दी बढ़ने और घने कोहरे की चेतावनी

​नई दिल्ली। दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने और घने कोहरे की चेतावनी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, ​तेलंगाना और कर्नाटक में 15- 16 दिसंबर को कुछ स्थानों पर शीतलहर जारी रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में 15-16 दिसंबर, उत्तर-पूर्वी भारत में 15-19 दिसंबर, हिमाचल प्रदेश 15-17 दिसंबर और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में 15-16 दिसंबर सुबह के समय घने कोहरे के आसार हैं। ​मौसम विभाग के अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 14-15 दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। 17 दिसंबर की रात से एक और कमजोर विक्षोभ आने के कारण 18- 19 दिसंबर को भी हल्की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।
​हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14-18 दिसंबर को गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सर्द हवा चलने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों में ठंडक बढ़ने और सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा। 14-17 दिसंबर तक उत्तर भारत में घना कोहरा, दक्षिण में शीतलहर जारी रहने के आसार हैं। आज सुबह उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहर आगरा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सबसे कम दृश्यता 00 मीटर तक दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में देश का सबसे ठंडा स्थान मैदानी इलाका राजगढ़ (पश्चिमी मध्य प्रदेश) और अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना सहित अन्य राज्यों में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत के अन्य राज्यों में अगले 07 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। ​मौसम विभाग ने मछुआरों को 14- 17 दिसंबर के दौरान मन्नार की खाड़ी और उससे सटे कोमोरिन क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles