अनगड़ा में वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया

बिरसा भूमि लाइव

रांची : झारखंड राज्य के प्रखंड सह अंचल कार्यालय अनगड़ा रांची में तीन दिवसीय वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण हुआ।जिसमें वार्ड के सभी सदस्यों ने भाग लेकर विभिन्न तरह की योजनाओं से अवगत होकर जानकारी प्राप्त की। भारतीय लोक कल्याण संस्थान की ओर से द्वितीय बैच अनगड़ा, सिरका, गेतलसूद नवागढ़, पैका के वार्ड सदस्य को प्रशिक्षण दिया गया।

जिसमें नूर अफसर परवीन, रौशन प्रवीण, गायत्री देवी, अंजली देवी, मालती देवी, मनीता देवी, लीला कुमारी, पूजा कच्छप, ममता देवी, परवेज खान, दसवां उरांव, एतवा बेदिया, संतोष मुंडा, प्रणव कुमार महतो, रीता देवी, गोवर्धन मुंडा, सगुन कुमारी, प्रभावती देवी, किरण कुमारी, पुष्पा मुंडा उपस्थित थे।

प्रखंड नाजिर को सूचना एवं निर्देश के अनुसार शिक्षण से संबंधित सामग्री एवं अध्ययन भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई। प्रखंड कर्मी भी उपस्थित होकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी वार्ड सदस्यों को दी।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles