झारखंड में विश्व हिंदू परिषद का 29 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 156 स्थानों पर होगी सभा

बिरसा भूमि लाइव

रांची : विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत टोली के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक रांची के हरमू रोड स्थित प्रांत कार्यालय शक्ति आश्रम में मंगलवार को प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि विहिप का 29 सितम्बर से सात अक्टूबर तक झारखंड में 156 स्थानों पर सभा होंगी। उन्होंने कहा कि आठ अक्टूबर को रांची के धुर्वा स्थित श्री जगन्नाथ मैदान में होने वाला धर्मसभा ऐतिहासिक एवं भव्य होगा।

उन्होंने कहा भगवान राम का टाटवास अब पूर्ण होने वाला है। आगामी जनवरी माह में भव्य मंदिर में प्रतिष्ठापित होंगे। उन्होंने कहा इस पुण्य काल में सभी कार्यकर्ताओं को समय पर दान देना होगा। उन्होंने समस्त हिंदू जनमानस को आठ अक्टूबर को धर्मसभा में उपस्थित होकर भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा को अर्पण करने का आह्वान किये।

मौके पर प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने सभी विभाग प्रमुखों से जिलाशः शौर्य जागरण रथ यात्रा और रांची धुर्वा स्थित श्री जगन्नाथ मैदान में होने वाले विशाल धर्मसभा के लिए तैयारी की समीक्षा की तथा सभी जिलों को लक्ष्य पूर्ण करने के लिए मार्गदर्शन किया।

मौके पर प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा झारखंड के चार स्थानों से निकलने वाली शौर्य जागरण यात्रा सभी जिलों से होते हुए आठ अक्टूबर को श्री जगन्नाथ मैदान धुर्वा के धर्मसभा में पहुंचेंगे। कई स्थानों पर झांकियां निकाली जाएगी। डॉ साहू ने बताया कार्यक्रम के निमित्त सभी जिला एवं प्रखंड की बैठकें, सभा स्थल, तिथि एवं उद्बोधनकर्ता तय की गई।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles