33 C
Kolkata
Saturday, June 27, 2026

यूएस ओपन बैडमिंटन: देविका, श्रीकांत और रौनक सेमीफाइनल में

नई दिल्ली । भारत की देविका सिहाग, किदांबी श्रीकांत और युवा शटलर रौनक चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन बैडमिंटन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं, तन्वी शर्मा और रक्षिता श्री का सफर क्वार्टरफाइनल में समाप्त हो गया।

थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग ने महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में जापान की तीसरी वरीय रिको गुनजी को 22-20, 21-19 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना डेनमार्क की दूसरी वरीय लाइन क्रिस्टोफर्सन से होगा।

पुरुष एकल में शानदार फॉर्म में चल रहे रौनक चौहान ने इजराइल के मिशा जिल्बरमैन को 23-21, 21-11 से हराकर अपने करियर के पहले बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर-300 सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला चीनी ताइपे के आठवीं वरीय सू ली यांग से होगा।

पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चीनी ताइपे के लियाओ झुओ-फू को 21-9, 12-21, 21-8 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीकांत अब जापान के चौथी वरीय युदाई ओकिमोटो से भिड़ेंगे।

महिला एकल में भारत की तन्वी शर्मा को डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफर्सन के खिलाफ 21-16, 11-21, 21-11 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं रक्षिता श्री को कनाडा की रेचल चान ने 15-21, 21-16, 21-12 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

Related Articles

नवीनतम लेख