27 C
Kolkata
Thursday, February 5, 2026

डिमना रोड पर दो संदिग्ध बाबा हिरासत में, ठगी के मामले से जोड़कर जांच शुरू

पूर्वी सिंहभूम। उलीडीह ओपी क्षेत्र के डिमना रोड पर गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने भिक्षा मांग रहे दो बाबाओं को संदेह के आधार पर पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि यही दोनों बाबा कुछ दिन पहले सुभाष कॉलोनी की एक महिला से ठगी की घटना में शामिल थे और अब एक बार फिर इलाके में इसी तरह की वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे थे।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, दोनों बाबाओं की गतिविधियां काफी समय से संदिग्ध लग रही थीं। जब उन्हें रोककर पूछताछ की गई तो उनका हुलिया पूर्व में हुई ठगी की घटना से मेल खाता पाया गया। इसके बाद लोगों ने बिना देर किए उलीडीह ओपी पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाबाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस अब महिला से हुई ठगी की घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles