32.8 C
Kolkata
Wednesday, March 11, 2026

नेशनल यूथ फेस्टिवल हादसे में धनबाद बीबीएमकेयू की दो छात्राएं घायल

धनबाद | धनबाद के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) की टीम के साथ चेन्नई में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने गई बीबीएमकेयू की दो छात्राएं कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही घायल हो गईं। चेन्नई के एक स्थानीय अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है, और उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

8 मार्च को बीबीएमकेयू से 27 सदस्यीय टीम राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेने चेन्नई के सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए रवाना हुई थी। इस टीम में 19 छात्राएं, 4 वाद्य कलाकार और 4 टीम मैनेजर शामिल थे।

मंगलवार को कार्यक्रम शुरू होने से पहले नाश्ते और पंजीकरण के दौरान टेंट के लिए लगाई गई चौकोर लोहे की पाइप अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आकर बीबीएमकेयू की दो छात्राएं घायल हो गईं।

घायल छात्राओं की पहचान प्रियाशा पॉल और कुमुद कुमारी के रूप में हुई है, जो धनबाद के बरमसिया स्थित गुरु नानक कॉलेज की छात्राएं हैं। जानकारी के अनुसार, कुमुद कुमारी के कंधे में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि प्रियाशा पॉल के हाथ में फ्रैक्चर हुआ। इस घटना में सत्यभामा यूनिवर्सिटी के कुछ स्वयंसेवक भी घायल हुए हैं।

बीबीएमकेयू की डीन (छात्र कल्याण), पुष्पा कुमारी ने बताया कि छात्राएं राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने आई थीं। कार्यक्रम शुरू होने से पहले पंजीकरण और नाश्ते के दौरान टेंट का पाइप गिरने से यह हादसा हुआ। फिलहाल, दोनों छात्राएं खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और घायल छात्राओं की स्थिति का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles