32 C
Kolkata
Friday, April 17, 2026

नशा मुक्त अभियान के तहत 1218 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

सीवान। सीवान जिले में चल रहे “नशा मुक्त सीवान” अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 1218.24 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले राधेश्याम और रामनारायण उर्फ प्रद्युम्न कुमार के रूप में हुई है।

एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि 16 अप्रैल को मद्य निषेध विभाग, पटना से सूचना मिली थी कि अपराध मोड़ के पास एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर गोरेयाकोठी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पिकअप वाहन से 1218.24 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले राधेश्याम और रामनारायण उर्फ प्रद्युम्न कुमार के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में गोरेयाकोठी थाना में बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद सामानों में एक पिकअप वाहन और दो मोबाइल फोन भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Related Articles

नवीनतम लेख